BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो गंभीR!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सकरी थाना क्षेत्र के सैदा में गुरुवार दोपहर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मेंड्रा निवासी 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा अपने साथी रघुवंश खैरवार (70) के साथ स्कूटी से गांव लौट रहे थे। सैदा स्कूल के पास उनकी स्कूटी को तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार प्रमोद तोंडे (18) ने टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत में गुलाबचंद शर्मा और बाइक चला रहे प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। रघुवंश खैरवार और बाइक सवार भास्कर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। गुलाबचंद का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, जबकि प्रमोद का शव परिजनों के आने तक मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...