ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर बिना जांच केस दर्ज करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग तेज……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस पर बिना प्राथमिक जांच किए केस दर्ज करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां तेलीपारा नवीन प्लाजा के पास रहने वाली सुनीता पटेल की शिकायत पर कांग्रेस नेता श्याम कश्यप के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया। सुनीता पटेल ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर की रात 9 से 9.30 बजे के बीच श्याम कश्यप शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्याम कश्यप ने लगाया पलटवार, कहा– फर्जी FIR, पुलिस की मिलीभगत कांग्रेस नेता श्याम कश्यप ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। उनका कहना है कि जिस समय घटना बताई जा रही है, वे कुशवाहा कल्याण विकास समिति की सामाजिक बैठक में मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि बैठक में 20 से अधिक समाज के पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे, जो उनकी मौजूदगी की पुष्टि कर सकते हैं। श्याम कश्यप ने एसएसपी और आईजी को शिकायत देकर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना मौके का निरीक्षण किए, बिना सीसीटीवी फुटेज देखे और बिना किसी प्रारंभिक जांच के झूठी FIR दर्ज कर ली, जबकि नवीन प्लाजा क्षेत्र में कई दुकानों पर कैमरे लगे हुए हैं। श्याम कश्यप ने कहा कि उनके बेटे शिशिर कश्यप और बेटी द्वारा संपत्ति विवाद को लेकर केस दायर किया गया है। इसके अलावा दिव्यानंद पटेल के साथ जमीन विवाद का मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि साल 2024 में भी उनके खिलाफ तारबाहर थाने में इसी तरह की झूठी शिकायत की गई थी, जिसमें जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट में झूठे आरोपों का उल्लेख किया था। कांग्रेस नेता ने मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने बिना जांच किए उनके खिलाफ FIR दर्ज की। फिलहाल यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर तूल पकड़ रहा है। अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...