BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जमीन सौदे में करोड़ों का खेल, खरीदार ने टैगोर इंस्टीट्यूट के संस्थापक पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, SP से की शिकायत……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जमीन के सौदे को लेकर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मनोज सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, सकरी के संस्थापक सुकांत विश्वकर्मा ने उनसे 53 लाख रुपये से ज्यादा लेने के बाद भी जमीन की पूरी रजिस्ट्री नहीं की। मनोज के अनुसार, 52 डिसमिल जमीन का सौदा 55 लाख में तय हुआ था और उन्होंने पूरी राशि लगभग चुका दी थी। इसके बावजूद सुकांत ने केवल 28 डिसमिल जमीन की ही पावर ऑफ अटॉर्नी और रजिस्ट्री कराई। बाकी 24 डिसमिल की रजिस्ट्री वह कई दिन से टालता रहा। आरोप यह भी है कि सुकांत बची हुई जमीन को किसी और खरीदार को ज्यादा कीमत में बेचने की कोशिश कर रहा है। इस बारे में मोहम्मद आदिल और City Real Estate का नाम भी सामने आया है। मनोज ने इसकी शिकायत बिलासपुर SSP को दी है और मांग की है कि सुकांत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए तथा बची हुई जमीन का पंजीयन उनके नाम कराया जाए। मामला फिलहाल जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पैसे नहीं देने पर नाती ने वृद्ध नानी पर किया चाकू से हमला: गैर जमानतीय धाराओं में मामला दर्ज कर आरोप... बिलासपुर; मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ: 20 जून तक आमजन के... सूने घर का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़: पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई, आरोपी ने पूछताछ में कबूला ज... बिलासपुर; चकरभाठा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई: रात में स्कूटी सवार से लूटपाट करने वाले तीन आरो... बिलासपुर; डायल-112 के जवान पर जानलेवा हमला: लाठी मारकर फोड़ा सिर; कुदुदण्ड में हत्या के प्रयास की सू... बिलासपुर; तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज! बिलासपुर; हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा: क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से करता था ... बिलासपुर; बिजली बिलों में लगा ‘करंट’: 45 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़े बिलों का बोझ: कांग्रेस ने भाजपा सरका... बिलासपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता के चालक को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती..बिजली दर ब... बिलासपुर; 200 के बिल पर अस्पताल में बवाल, चाकू लहराकर दी जान से मारने की धमकी..न्यू जनता अस्पताल में...