Raftaar News Cg

चकरभाठा थाना क्षेत्र में हाईवे की ठोकर से 2 मवेशी घायल 1 की मौत…! ड्राइवर फरार.. पुलिस ने किया हाईवा जप्त…?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) लावारिस हालत में घूम रहे 3 मवेशीयों को हाईवा ने मारी ठोकर एक की हुई मौत और दो मवेशी हुई घायल, प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हाईवा को कर लिया है जप्त। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रहलाद यादव पिता अर्जुन लाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गांधीनगर आवासपारा छतौना थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर ने बुधवार को चकरभाठा थाना आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब 11:30 बजे हाईवा क्रमांक CG 18 J 9955 के चालक ने ग्राम छतौना अटल बाजार के सामने मेन रोड मे बैठे 3 मवेशीयों को अंधेरा होने की वजह से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि उन मवेशियों का पालक कोई नहीं है, इस वजह से मै रिपोर्ट करने आया हूं, एक्सीडेंट होने से एक बछड़ा की मौत हो गई तथा एक बैल एक बछड़ा घायल हो गया है। उक्त घटना की प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, डायल 112 एवं पेट्रोलिंग गाड़ी द्वारा तत्काल घटना स्थल में जाकर उक्त घायल मवेशियों को गौ सेवा धाम छतौना में उपचार हेतू पहुँचाया गया तथा एक मृत बछड़े को नगर पालिका निगम बोदरी के सहायता से दफन कराया गया वहीं आज घटना में प्रयुक्त वाहन हाईवा क्रमांक CG 18 J 9955 को घटना स्थल से जप्त कर थाना में लाया गया तथा मामले का आरोपी चालक घटना के बाद से फरार है, जिसकी पतासजी की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...