BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुराना पावर हाउस चौक बना हादसों का हॉटस्पॉट, तोरवा क्षेत्र के नागरिकों में दहशत और आक्रोश, 15 दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र स्थित पुराना पावर हाउस चौक लगातार सड़क हादसों का केंद्र बन गया है। क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि इस चौराहे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोग घायल होते रहते हैं। दो दिन पहले हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों चरम पर हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री नियम लागू है, लेकिन इसके बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही बिना रोक-टोक जारी है। लापरवाह वाहन चालक और कमजोर यातायात नियंत्रण इस स्थान को एक खतरनाक ब्लैक स्पॉट में बदल चुके हैं। निवासी बताते हैं कि चौराहे में ट्रैफिक सिग्नल, डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर की सख्त जरूरत है। इन बुनियादी व्यवस्थाओं के अभाव में वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नाराज़ लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर यातायात सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम के लिए मजबूर होंगे। नागरिकों ने जिला प्रशासन, यातायात विभाग और पुलिस प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि पुराना पावर हाउस चौक में आवश्यक यातायात संसाधन स्थापित कर बार-बार होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...