BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार (14 सितंबर) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 25 वर्षीय तरूण कुमार धुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई रज्जू धुरी (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, ग्राम रिस्दा निवासी दोनों भाई किसी काम से मुलमुला की ओर गए थे। शाम को जब वे लीलागर नदी पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे हाईवा (क्रमांक CG 10 AR 9936) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तरूण धुरी हाईवा के पहिए में फंस गया और उसका सिर कुचल गया। वहीं, बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रज्जू धुरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि हाईवा चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!