BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने लगा दी पिता की दुकान में आग, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोनी थाना क्षेत्र के जलसो गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने ही पिता की किराना दुकान में आग लगा दी। घटना में दुकान में रखा करीब 70 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जलसो निवासी 78 वर्षीय लल्लू लाल श्रीवास्तव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा राजेश श्रीवास्तव (45) शराब का आदी है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह घर पहुंचा और शराब पीने तथा मोटरसाइकिल बनवाने के लिए पैसे मांगे। पिता ने उसे 500 रुपये दे दिए। इसके बाद भी राजेश नहीं माना और अपने साथी मुरली तिर्की (35) के साथ दोबारा घर पहुंचा। उसने फिर शराब के लिए पैसों की मांग की। लल्लू लाल के मना करने पर दोनों ने उन्हें गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। घायल लल्लू लाल ने बताया कि पैसे न मिलने पर राजेश ने उनकी किराना दुकान में आग लगा दी, जिसमें पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोनी पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर जलसो गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी राजेश श्रीवास्तव और उसके साथी मुरली तिर्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया। बाद में दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...