ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में बड़ा हादसा: आंधी-बारिश में ढही राइस मिल की दीवार, महिला समेत 2 मजदूरों की मौत..6 घायल, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। न्यू वैष्णवी राइस मिल में निर्माणाधीन दीवार तेज आंधी और बारिश के कारण ढह गई, जिससे 8 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष मजदूर ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीं, 6 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर बरभांटा गांव में न्यू वैष्णवी राइस मिल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। 15-17 फीट ऊंची निर्माणाधीन दीवार के नीचे पुरानी दीवार बनी हुई थी। शुक्रवार शाम अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे 8 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। डायल-112 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल मजदूरों के मुताबिक, वे मसाला बनाने का काम कर रहे थे, तभी तेज हवा चली और दीवार अचानक गिर गई। नीचे पुरानी दीवार थी, जो नई दीवार के गिरने से मजदूरों के लिए मौत का जाल बन गई। घायल मजदूरों के परिजनों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है कि दीवार गिरने की असली वजह क्या थी। अब सवाल यह उठता है कि क्या निर्माण कार्य में लापरवाही हुई थी? अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते, तो क्या मजदूरों की जान बच सकती थी?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष...