ChhattisgarhRaftaar News Cg

नाले में डूबने से दो बहनों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम का माहौल…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां झुरहा नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। चांदनी बिहारपुर के नवगई गांव में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, नवगई निवासी 6 वर्षीय पूनम और 4 वर्षीय उर्मिला घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में दोनों झुरहा नाले के किनारे अमरूद खाने चली गईं। इसी दौरान नाला पार करने की कोशिश में दोनों गहरे पानी में गिर गईं और डूब गईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...