BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्दनाक सड़क हादसा…तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार का कहर, चुचुहियापारा गणेश नगर निवासी प्रिंस बंजारे (21) और उसका दोस्त अभय (22) उसलापुर से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दिनदयाल कॉलोनी की ओर जा रहे दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और उन्होंने शराब भी पी रखी थी। रात करीब 12 बजे उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 को दी। पुलिस टीम दोनों को सिम्स लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। अभय बेहोशी की हालत में भर्ती है, और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...