BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सूने घर से कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जुटी जांच में……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बिनैका में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित धरम पुरेना पिता क्षत्री पुरेना (52) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे का ऑपरेशन 10 नवंबर को हुआ था। डॉक्टर की सलाह पर बेटे को दिखाने के लिए वे अपनी पत्नी के साथ 18 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे बहतराई, बिलासपुर गए थे। शाम करीब 5 से 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके घर की अलमारी टूटी हुई है। जब वे तत्काल ग्राम बिनैका पहुंचे, तो देखा कि अलमारी के कपड़े और सामान चारों ओर बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखा पर्स भी गायब था। चोरों ने सोने-चांदी के कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी हुआ सामान….

1 जोड़ी लछा (लगभग 40 तोला), 1 जोड़ी पैरी (30 तोला), 1 जोड़ी झुमका, और 30,000 नकद शामिल है।

धरम पुरेना ने बताया कि लछा उन्होंने अपने छोटे बेटे के विवाह के लिए सुरक्षित रखे थे। अलमारी में रखे अन्य छोटे जेवर जैसे बिछिया और सोने की माला को चोरों ने नहीं छुआ, लेकिन महंगे गहने और नकदी पूरी तरह ले गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मल्हार मौके पर पहुंचे, मुआयना किया और मामले में FIR दर्ज की। पुलिस जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश जारी है। पीड़ित ने प्रशासन से चोरी हुए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...