BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; चुनाव तैयारी के बीच बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर बीएलओ निलंबित…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में चुनाव तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रशिक्षण, एसआईआर अपडेट और मतदाता सूची सत्यापन का काम प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसी बीच बड़ी लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। चुनाव प्रक्रिया में गंभीर चूक करने पर एक बीएलओ को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम मनीष साहू ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, बीएलओ के रूप में पदस्थ शिक्षिका कविता बनर्जी को प्रशिक्षण और एसआईआर अपडेट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन उन्होंने न तो प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज कराई और न ही सौंपा गया कार्य शुरू किया। एसडीएम के मुताबिक, न डेटा अपडेट किया गया और न ही किसी प्रकार की चुनावी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की गई। इस लापरवाही को अत्यंत गंभीर मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। एसडीएम मनीष साहू ने साफ किया कि चुनाव एक अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में जो भी अधिकारी-कर्मचारी चुनावी कार्य में ढिलाई दिखाएंगे, उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई तय है। इस घटना के बाद प्रशासनिक तंत्र में स्पष्ट संदेश चला गया है कि चुनाव ड्यूटी को हल्के में लेने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। फिलहाल जिले में चुनाव प्रशिक्षण का कार्य लगातार जारी है और प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है कि एसआईआर अपडेट, मतदाता सूची और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएँ बिना त्रुटि के समय पर पूरी हों, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न आए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त... बिलासपुर के ELITE MEDCITY हॉस्पिटल में 19 घंटे का इलाज, पौने 5 लाख का बिल; मौत के बाद परिजनों को लगा... सीपत; प्रेमिका से मुलाकात के कुछ देर बाद बाड़ी में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका..क्या प्रेम प्र... बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के...