ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा; मूवी देखकर लौट रहे दो परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल……

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों को झकझोर कर रख दिया। 18 नवंबर की रात मसोरा टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो के जोरदार टकराने से वाहन में सवार 11 लोगों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक बड़े डोंगर ग्राम के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवार रात में मूवी देखकर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। रास्ते में मसोरा टोल प्लाजा के करीब खड़े ट्रक को स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार है…..

1. लखन माड़वी

2. भूपेंद्र माड़वी

3. रूपेश माड़वी

4. नूतन मांझी

5. शत्रुघ्न मांझी

6. एक अन्य मृतक की पहचान जारी

हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष...