ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, युवक-युवती की मौत!

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई में नेहरू नगर चौक के पास शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सेक्टर-7 निवासी हीरालाल वर्मा (39) और रूमान परवीन (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों दुर्ग से सुपेला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेहरू नगर चौक पर सिग्नल पार करने के बाद उनकी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सुपेला मॉर्चरी भेजा। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में बाइक की तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...