BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; व्यापार विहार शराब भट्ठी के वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) व्यापार विहार स्थित शराब भट्ठी के पास मारपीट करते हुए दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद तारबाहर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। वीडियो में युवकों को लाठी-डंडों और हाथापाई के साथ एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा गया था। वायरल वीडियो सामने आते ही तारबाहर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने स्थल निरीक्षण के दौरान वीडियो में दिख रहे एक युवक की पहचान कर उसे मौके से ही पकड़ लिया और थाना ले आई। पूछताछ और वीडियो के मिलान के बाद आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। बाद में उसे सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश साहू, पिता महेत्तर साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम चपोरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वह फिलहाल चंदेला नगर, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर में रह रहा था। तारबाहर पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों में मारपीट, उपद्रव और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो या किसी भी डिजिटल साक्ष्य के आधार पर ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष...