BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सीसीटीवी नहीं लगाने पर मेडिकल दुकान को नोटिस, नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री पर प्रशासन सख्त..औषधि प्रशासन का औचक निरीक्षण, तीन दिन में सीसीटीवी लगाने के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नारकोटिक्स दवाओं की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में तखतपुर स्थित श्री मेडिकल एवं जनरल स्टोर को सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। औषधि निरीक्षक सुनील पण्डा ने मेडिकल संचालक को तीन दिनों के भीतर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को तखतपुर की कुल 16 मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केवल श्री मेडिकल एवं जनरल स्टोर में ही सीसीटीवी स्थापित नहीं पाया गया। बाकी 15 दुकानों में सीसीटीवी कैमरे कार्यशील स्थिति में पाए गए। यह निरीक्षण कलेक्टर संजय अग्रवाल और सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी के निर्देश पर किया गया। अधिकारियों का कहना है कि नारकोटिक्स दवाओं का दुरुपयोग युवाओं में बढ़ रही लत का मुख्य कारण बनता जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। एन-कार्ड समिति की बैठक में भी इस विषय पर विशेष चिंता जताई गई थी और मेडिकल दुकानों को निगरानी के दायरे में लाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। औषधि निरीक्षक श्री पण्डा ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी है कि सीसीटीवी केवल औपचारिकता के लिए न हों, बल्कि हमेशा क्रियाशील और रिकॉर्डिंग की स्थिति में रहना चाहिए। जरूरत पड़ने पर डेटा उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...