ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

लड़कियों को अमीर बताता, और गर्लफ्रेंड बनाता, अय्याशी के लिए बनाया बाइक चोर गिरोह, मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, 14 बाइक जब्त…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड जयसिंह पटेल (27) चोरी की बाइक बेचकर अपनी शान-शौकत दिखाता था। वह झोपड़ी में रहता था, लेकिन लड़कियों को खुद को अमीर बताकर 6 से ज्यादा गर्लफ्रेंड बना रखी थीं। SECL दीपका खदान से रोलर चोरी की शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान जंगल में एक झोपड़ी में रहने वाले युवक पर शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि वह जयसिंह है और पिछले 10 साल से घर से गायब था। परिवार वालों को लग रहा था कि उसकी मौत हो चुकी है। जयसिंह ने माना कि उसने 2 साथियों के साथ मिलकर बाइक चोर गैंग बनाया था। ये लोग कुसमुंडा, दीपका और सर्वमंगला क्षेत्र में कई बाइकें चोरी करते थे और बाद में बेच देते थे। पुलिस ने 14 बाइक जब्त की हैं और जयसिंह के साथ उसके साथी व खरीदारों—अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद, रोहिदास, लालजी यादव और इमरान अंसारी, को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष...