BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में वेयरहाउसों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ऑनलाइन कंपनियों के गोदामों की जांच……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने संयुक्त रूप से वेयरहाउसों की जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई थाना तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और चकरभाठा क्षेत्र में की गई, जहां ऑनलाइन और रिटेल कंपनियों से जुड़े गोदामों का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने Amazon, Flipkart, Meesho, Blinkit सहित अन्य कंपनियों के वेयरहाउसों का सत्यापन किया। जांच के दौरान कुछ गोदामों से चाकू बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है। बरामद सामग्री की वैधानिक जांच की जा रही है। निरीक्षण के बाद पुलिस ने वेयरहाउस प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से धारदार या प्रतिबंधित हथियारों की खरीद और बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि इस तरह की कोई भी अवैध गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की ऑनलाइन बिक्री पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा संदेश गया

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...