BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के व्यापार विहार शराब भट्टी फिर बनी हिंसा का अड्डा, देर रात लाठी-डंडों से हुई मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के व्यापार विहार स्थित शराब भट्टी में देर रात दो गुटों के बीच जोरदार मारपीट हो गई। नशे में धुत युवकों का लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना तारबहार थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब पीते समय हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़ी लड़ाई में बदल गई। कई युवक घायल हुए और लोग डर के कारण भागते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन झगड़े होते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। मारपीट के समय सुरक्षा गार्ड भी नजर नहीं आए। कुछ समय पहले पुराने बस स्टैंड वाली शराब भट्टी में हुई हत्या के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। रात होते ही भट्टी के बाहर भीड़ बढ़ जाती है और अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। शहरवासी इस बार प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष...