ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की भिड़ंत, 1 की मौत, 15 यात्री घायल…… 

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सुबह खरसिया छाल रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्री बस और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सत भावना यात्री बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के अंदर बैठे कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खरसिया सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं, दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ट्रेलर और बस चालक से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटाकर रास्ता सुचारु करवाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...