Raftaar News Cg

बिलासपुर; बाइक की आमने-सामने टक्कर एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने किया चक्काजाम, पुलिस ने समझाइश देकर कराया शांत…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। परसदा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सरगवां निवासी बंशीधर मधुकर (34) किसी काम से लौटते समय बाइक से मस्तूरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान परसदा निवासी राजा मानिकपुरी अपने दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचा। दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बंशीधर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। वहीं राजा मानिकपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके साथी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राजा को मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर लगते ही मृतक बंशीधर के परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर ग्रामीणों के साथ चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते मस्तूरी-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। काफी प्रयासों के बाद आक्रोशित भीड़ शांत हुई और जाम समाप्त कराया गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...