BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; GGU छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, NSUI कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में दोपहर NSUI कार्यकर्ता और कांग्रेस से जुड़े छात्र नेता अर्सलान अंसारी की संदिग्ध मौत के विरोध में NSUI और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कैंपस में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और मौत की पारदर्शी जांच न होने से गुस्साए छात्र सड़क पर उतर आए। सुबह से ही माहौल को देखते हुए पुलिस ने यूनिवर्सिटी गेट पर बैरिकेडिंग कर जवान तैनात कर दिए थे। इसके बावजूद जैसे-जैसे NSUI कार्यकर्ता और छात्र जुटते गए, भीड़ बढ़ती गई। NSUI नेता तनमीत छाबड़ा के नेतृत्व में छात्रों ने “न्याय दो, जवाब दो” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन शुरू किया। तनाव तब बढ़ गया जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बड़ी संख्या में छात्र गेट पर चढ़कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद स्थिति बेकाबू होते ही पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। छात्रों का आरोप है कि अर्सलान अंसारी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा। प्रदर्शनकारियों ने पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...