BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ठगी का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस ने जमीन ठगी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुरेश कुमार मिश्रा (59) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और मोपका स्थित करीब 3000 वर्गफुट भूमि की धोखाधड़ी कर बिक्री कर दी थी। यह भूमि शिकायतकर्ता अरुण कुमार दुबे की थी। आरोपियों ने खसरा नम्बर बदलकर तहसील कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई, जिसके आधार पर दुबे के नाम से भूमि विलोपित कर दी गई थी। इस मामले में पहले ही चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सुरेश मिश्रा को पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...