ChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व मेडिकल शिक्षा को बड़ी सौगात, 10 मेडिकल कॉलेजों में 125 सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती का ऐलान……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने और मेडिकल शिक्षा को आधुनिक व मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के 35 विभागों में 125 सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की गई है। इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकेंगे। सरकार द्वारा जारी पदों में पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, बालरोग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, गायनेकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी सहित प्रमुख विभाग शामिल हैं।

रिक्तियों का वर्गवार विवरण……

45 पद – अनारक्षित

21 पद – अनुसूचित जाति

43 पद – अनुसूचित जनजाति

16 पद – अन्य पिछड़ा वर्ग

इस भर्ती के माध्यम से लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जाएगा, जिससे मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले को प्रदेश के भविष्य के डॉक्टरों को उच्च स्तरीय शिक्षा देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह भर्ती प्रदेश के लाखों नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती से मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी दूर होगी, छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा। सरकार का दावा है कि यह भर्ती न केवल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...