Raftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस ग्राउंड में नाबालिग से छेड़खानी! वर्दी की आड़ में शर्मनाक हरकत करने वाला आरक्षक गिरफ्तार, सीधे जेल भेजा गया……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पुलिस ग्राउंड में एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक दिलीप रौतिया को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा रोजाना की तरह साइकिल चलाने पुलिस ग्राउंड गई थी। उसी दौरान आरक्षक दिलीप रौतिया ने पहले उसका पीछा किया और फिर मौके का फायदा उठाकर उससे जबरन गलत हरकतें की। घबराई छात्रा किसी तरह वहां से निकली और सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश जारी किया। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित समझे जाने वाले क्षेत्र में ही नाबालिग के साथ ऐसी वारदात होना बेहद शर्मनाक है। विभाग ने आरोपी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि वर्दी में रहते हुए किसी भी प्रकार की आपराधिक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...