ChhattisgarhRaftaar News Cg

कर्ज में डूबे मजदूर ने की आत्महत्या, परिवार गया था गणेश विसर्जन में…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में कर्ज और बेरोजगारी से परेशान एक मजदूर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह मामला रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामधन केवट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामधन रोजाना मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसे काम नहीं मिल रहा था। इस दौरान वह शराब का आदी हो गया था और नशे में पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट करता था। दो दिन पहले ही उसने पड़ोसी से 3 हजार रुपये उधार लिए थे और कहा था कि काम के लिए बाहर जाएगा तथा लौटकर रकम चुका देगा, लेकिन वह कहीं गया नहीं। परिवार के सदस्य पड़ोस में गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने गए थे। उसी दौरान रामधन ने घर में  फांसी लगा ली। जब परिजन लौटे तो उन्होंने उसे फंदे पर झूलता पाया। सूचना मिलने पर रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....