BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; तेज़ रफ्तार हाईवा ने ली स्कूटी सवार की जान, चालक वाहन छोड़कर फरार, 28 महीनों में 115 हादसे, 43 मौतें……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पावर हाउस चौक के पास हुई, जहां लालखदान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा (CG 10 BP 9348) ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान देवरीडीह (देवरीखुर्द) निवासी राधेश्याम सिदार (40) के रूप में हुई है। वह किसी काम से निकला था और लगभग शाम 6.45 बजे घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। हाईवा की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर जुट गए, लेकिन इसी बीच आरोपी हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची, ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। शहर में अनियंत्रित रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 28 महीनों में 115 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 43 लोगों की मौत हुई है। वहीं 129 लोग घायल हुए हैं। अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण ओवर स्पीडिंग बताया जा रहा है। पुलिस लगातार जागरूकता और कार्रवाई की बात करती है, लेकिन शहर में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...