BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अशोक नगर भूतश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी, तीन नाबालिग लड़कियां पकड़ाईं, पुलिस ने परिजनों को दी कड़ी समझाइश…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अशोक नगर स्थित भूतश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में रखी दानपेटी अचानक गायब होने पर जब प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज में अटल आवास, अशोक नगर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां दानपेटी उठाकर ले जाती दिखाई दीं। मंदिर प्रमुख मयंक तिवारी ने तुरंत मामले की जानकारी मंदिर समिति और अन्य जिम्मेदार लोगों को दी। फुटेज देखने के बाद समिति ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए सरकंडा थाना पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस जांच में पता चला कि दानपेटी को चुराकर तीनों लड़कियों ने गणपति हॉस्पिटल के पीछे बने खेत में गड्ढा खोदकर छुपा दिया था। सूचना पर पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और नाबालिगों से पूछताछ की। परिवार और समाज के बीच पूछताछ के दौरान लड़कियों के परिजनों ने अपनी बेटियों की गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में बच्चे ऐसी हरकत नहीं दोहराएँगे। नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई करने के बजाय तीनों को समझाइश देकर परिजनों के हवाले कर दिया। दानपेटी से निकाली गई राशि मंदिर प्रबंधन को लौटाने की बात कही गई है। मंदिर समिति ने लोगों से बच्चों पर निगरानी रखने और उन्हें अच्छे संस्कार देने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ समाज के लिए सीख हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...