BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के अदालत परिसर में बवाल, कथावाचक को पेश करने पहुंची पुलिस, समर्थक–विरोधी आमने-सामने, धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और गेट बंद होने से मचा हड़कंप…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला न्यायालय परिसर में समय स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई, जब पुलिस सतनामी समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार कथावाचक चैतन्य आशुतोष महाराज को अदालत में पेश करने पहुंची। अदालत परिसर में पहले से मौजूद समर्थक और विरोधी पक्ष आमने-सामने आ गए। शुरुआती बहसबाजी धीरे-धीरे मारपीट, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज में बदल गई। बवाल के बीच कुछ लोगों ने गुस्से में जिला अदालत का मुख्य गेट ही बंद कर दिया, जिससे अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गेट बंद होते ही भीड़ और आक्रामक हो गई, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया।

बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की के दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की मांग की जा रही है। कोर्ट परिसर में हुई गाली-गलौज और मारपीट से वकीलों में भी भारी नाराजगी है। वकीलों ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई और कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही अदालत ने पुलिस को दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पेश करने के लिए कहा है। तखतपुर क्षेत्र से जुड़े इस मामले में कथावाचक चैतन्य आशुतोष महाराज को अपर सत्र न्यायाधीश (ऐट्रोसिटी) लवकेश बघेल की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं का हवाला देते हुए रिमांड की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने महाराज को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...