ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

GPM में बाल विवाह पर प्रशासन की सख्ती; नाबालिग जोड़े की शादी रुकवाई!

गौरेला-पेंड्रा: (प्रांशु क्षत्रिय) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के मरवाही ब्लॉक अंतर्गत चचेड़ी गांव में होने वाला बाल विवाह को प्रशासन की सतर्कता से समय रहते रोक दिया गया। 17 फरवरी को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को विवाह की सूचना मिली थी, जिसके बाद संबंधित विभागों ने तत्काल कार्रवाई की। चाइल्ड हेल्पलाइन को प्राप्त सूचना के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिंहा के निर्देश पर प्रकरण को संज्ञान में लिया गया। परियोजना समन्वयक मोहर मिरज द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी और परियोजना अधिकारी, मरवाही को लिखित जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी बीरेंद्र कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में महिला-बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर बेलपतिया के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई।टीम में स्थानीय पुलिस, परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पंचायत सचिव भी शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक-बालिका के दस्तावेजों का सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि बालिका की उम्र 17 वर्ष 1 माह 30 दिन तथा बालक की उम्र 19 वर्ष 9 माह 12 दिन है, जो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत निर्धारित वैधानिक उम्र से कम है। इसके बाद टीम द्वारा बालक एवं बालिका के माता-पिता तथा परिजनों को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। समझाइश के बाद परिजनों ने विवाह न कराने पर सहमति जताई और इस प्रकार बाल विवाह को सफलतापूर्वक रोक दिया गया।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....