BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News CgSipat

BILASPUR: श्रद्धा महिला मंडल ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने बांटी ई-रिक्शा.. ट्राइसाइकिल मिलने से दिव्यांगों को आने-जाने में मिलेगी सहूलियत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) श्रद्धा महिला मंडल द्वारा नारी एवं दिव्यांग सशक्तीकरण अभियान के तहत 11 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किया गया। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बन सके। ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इसके अलावा 10 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल इंडिया के ऑफिसर वाइव्स समिति सिलोस की अध्यक्ष विमला प्रसाद शामिल हुईं।इसके अलावा सिलोस की सदस्य रिंकी नंदा, अर्चना चौधरी, नंदिनी त्रिपाठी साथ ही श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्षा पूनम मिश्रा, संगीता कापरी, राजी श्रीनिवासन, अनीता फ्रैंकलिन, इप्सिता दास समेत कमेटी की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। 10 दिव्यांगों में मुख्यालय बिलासपुर से 6 हितग्राही व संचालन क्षेत्रों के 4 हितग्राही शामिल रहे। इनमें 4 महिलाएं भी हैं। जिसमें मुख्यालय से 8 व संचालन क्षेत्रों से 3 हितग्राही शामिल रहे। जिनमें 10 महिला हितग्राहियों को रिक्शा प्रदान किया गया। ई-रिक्शा एवं ट्राइसाइकिल पाकर सभी हितग्राही बेहद खुश नजर आए।

दिव्यांग लाभार्थियों ने कहा कि ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही रोजगार पाने में आसानी होगी।

ई-रिक्शा लाभार्थियों ने कहा कि पहले किराए पर रिक्शा लेकर चलाने में उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता था। अब खुद का ई-रिक्शा मिल जाने से अपने परिवार का बेहतर तरीके से देखभाल कर पाएंगी। कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मण्डल मुख्यालय बिलासपुर एवं एसईसीएल संचालन क्षेत्रों की समितियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी, जिसमें गीत-संगीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता... रतनपुर; शौच के लिए प्लाट गई नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..घटना के बाद से आरोपी था फर... सीपत; कोरे पन्ने पर हस्ताक्षर और 10 माह का मानदेय रोकने का आरोप..दर्राभाठा सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप,... सीपत; टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज, 80 गांवों का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल..डॉक्टर... बेलतरा में जब्त रेत को ‘खपाने’ का खेल? तहसीलदार के नाम पर रेत उठाने का आरोप..नोटरीकर्मी पर जेसीबी से... मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... गौ सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण; 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार को भेजा प्रार्थना-पत्र..बिला...