BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर; सोनू ढाबा में बिक रही थी अवैध शराब, रतनपुर पुलिस की रेड..संचालक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर ग्राम मेलनाडीह स्थित सोनू ढाबा में रेड की। रेड में आरोपी सुमेन्द्र यादव उम्र 25 वर्ष निवासी मेलनाडीह के कब्जे से 80 पाव देशी प्लेन शराब, 06 पाव गोवा व्हिस्की, 03 बॉटल बियर, कुल कीमत 7720 रुपए की अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
