ChhattisgarhRaftaar News Cg

बढ़ते बिजली बिलों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खून से लिखी CM को चिट्ठी…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस का विरोध अब तेज हो गया है। शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फायर ब्रिगेड चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खून से चिट्ठी लिखकर बिजली बिलों में राहत देने की मांग की। उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की अपील की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए, जिन्होंने महंगाई और बढ़े हुए बिजली बिलों पर नाराज़गी जताई। विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान बिजली बिल हाफ योजना लागू करने का वादा किया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में एनडीए सरकार मुफ्त बिजली की घोषणा कर रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में जनता पर बढ़े हुए बिलों का बोझ डाला जा रहा है। साथ ही उपाध्याय ने महतारी वंदन योजना के नाम पर बिजली बिलों के जरिए 1000 रुपए वसूले जाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित है और सरकार को तुरंत राहत देनी चाहिए।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  • बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू किया जाए।
  • 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की सुविधा वापस मिले।
  • महंगाई से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग को तत्काल राहत दी जाए।

विरोध प्रदर्शन में विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, कुमार मेनन, आकाश तिवारी, सुंदर जोगी, अशोक ठाकुर, देव कुमार साहू सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो विरोध आंदोलन और तेज किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...