ChhattisgarhRaftaar News Cg

जांजगीर; आपसी रंजिश पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: तलवार और धारदार हथियारों से हमला, दो युवक गंभीर…बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में मामूली विवाद ने शनिवार रात हिंसक रूप ले लिया। गांव के दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प में तलवार, धारदार हथियार, क्रिकेट बैट और स्टंप से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में दोनों पक्षों से एक-एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धाराशिव गांव की है। शनिवार शाम अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ते-बढ़ते इस हद तक पहुंच गया कि अभिषेक अपने कुछ साथियों के साथ जितेश के घर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी फिर से तेज हो गई और झगड़ा हिंसक संघर्ष में बदल गया। इस दौरान धारदार हथियार, क्रिकेट बैट और स्टंप का उपयोग करते हुए एक-दूसरे पर हमला किया गया। इस हमले में एक पक्ष से अभिषेक गोस्वामी और दूसरे पक्ष से दिनेश राठौर को गंभीर चोटें आईं। अभिषेक के गले पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए। दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप और जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने रात में ही घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बलवा, हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों पक्षों के विरुद्ध चार अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए हैं। गिरफ्तार 6 आरोपियों में दिग्विजय सिंह राठौर, चन्द्रशेखर, सूरज यादव, देवेंद्र राठौर, राधेश्याम राठौर और अमन राठौर शामिल हैं। पुलिस ने इस झगड़े में उपयोग किए गए हथियार भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार गांव में हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात है।

आपसी रंजिश का नतीजा बना जानलेवा हमला……

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश इस झगड़े की मुख्य वजह रही। मामूली कहासुनी ने जब तूल पकड़ा तो बात हिंसक हमले तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...