ChhattisgarhRaftaar News Cg

रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में मिला नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) कुम्हारी रेलवे स्टेशन के परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय चरवाहे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजेश नाम का व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था। अचानक बकरियां घबरा कर भागने लगीं, जिससे राजेश को किसी अनहोनी का एहसास हुआ। जब वह झाड़ियों की ओर बढ़ा तो वहां उसे सड़ी-गली अवस्था में पड़ा एक नर कंकाल दिखाई दिया। राजेश ने तुरंत डायल 112 और कुम्हारी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कंकाल को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि कंकाल काफी पुराना लग रहा है और पहचान करना चुनौतीपूर्ण होगा। आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...