BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! पोषण पुनर्वास में गड़बड़ी पर नोटिस, मलेरिया-डायरिया के खिलाफ सख्त प्लान..PM मोदी के दौरे से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश! पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को अपेक्षित लाभ न मिलने पर नाराजगी जताते हुए तखतपुर, रतनपुर और बिल्हा के सीडीपीओ व सेक्टर सुपरवाइजरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कहा कि मलेरिया और डायरिया से निपटने के लिए अप्रैल से ही ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च के बिलासपुर दौरे की रूपरेखा भी बताई। उन्होंने कहा कि 120 सेक्टरों में मितानिनों की ड्यूटी लगाई जाएगी और 10 पार्किंग स्थलों पर मेडिकल सुविधा के साथ अधिकारी तैनात रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कम से कम दो लाइफ सेविंग एम्बुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने, ओआरएस कॉर्नर बनाने और गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले की 69 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं। वहीं कोटा के दूरस्थ वनांचलों में चल रही बाइक संगवारी एम्बुलेंस से अब तक 6,500 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं। कलेक्टर ने सीजीएमएससी के धीमे कार्यों पर असंतोष जताते हुए कहा कि अस्पताल भवन, दवाई एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का काम जल्द पूरा किया जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...