Raftaar News Cg

पुलिस ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत पर FIR दर्ज की……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज की है। शेखावत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध किया था और पुलिसकर्मियों व रायपुर SSP को घर में घुसकर सबक सिखाने की धमकी दी थी। इसी आधार पर पूर्व टीआई योगेश कश्यप ने मौदहापारा थाने में शिकायत दी। हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर इस समय 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में है। उसका भाई रोहित तोमर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोनों भाइयों पर सूदखोरी, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे 16 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि अपराधी कोई भी हो, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। वहीं करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने पहले ही स्पष्ट किया था कि वीरेंद्र तोमर का करणी सेना से कोई संबंध नहीं है। शेखावत ने फिर सोशल मीडिया पर कहा कि पुलिस ने वीरेंद्र के साथ बुरा बर्ताव किया है और जल्द बड़ी न्याय महापंचायत होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...