ChhattisgarhRaftaar News Cg

कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल, परिजनों ने की जांच की मांग……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कच्चे मकान की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्रावन में हुआ। जानकारी के अनुसार, गुरुदेव नामक डॉक्टर के मकान में नींव की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान पास स्थित कच्चे मकान की कमजोर दीवार अचानक ध्वस्त हो गई। दीवार गिरने से मलबा सीधे मजदूरों पर आ गिरा, जिससे कमल नारायण ठाकुर और ईश्वरी गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबा हटाकर तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। ईश्वरी गायकवाड़ के भाई ने बताया कि पहले उसे धमधा अस्पताल ले जाया गया, वहां से स्थिति गंभीर होने पर दुर्ग रेफर किया गया। दुर्ग में इलाज चल रहा था और एम्स ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस डॉक्टर के यहां काम चल रहा था, वह हादसे के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही अब तक परिजनों से संपर्क किया है। परिजनों ने हादसे की गहन जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था और लापरवाही किसकी थी, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...