ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ऑनलाइन गेमिंग की दोस्ती बना खतरा, फ्री फायर के जरिए प्रेम में डूबा युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार, होटल संचालक भी गिरफ्तार……

कोरबा:(प्रांशु क्षत्रिय) ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया किस तरह बड़ी घटना का रूप ले सकती है, इसका ताज़ा मामला कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है। फ्री फायर (Free Fire) गेम के जरिए कोरबा की एक युवती से दोस्ती करने वाला बिहार निवासी युवक प्रेम में इतना डूब गया कि वह हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर उससे मिलने कोरबा पहुंच गया। लेकिन उसकी यह मुलाकात सीधे जेल की चौखट तक पहुँच गई। युवक शहर के श्री राम डोमेट्री होटल के रूम नंबर 103 में ठहरा था। इसी दौरान पुलिस की विशेष टीम होटल की रूटीन चेकिंग के लिए पहुँची। अधिकारियों ने जैसे ही कमरा 103 का दरवाजा खुलवाया, वे दंग रह गए। युवक के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। नियमों के अनुसार बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य है, लेकिन होटल प्रबंधन द्वारा ऐसा नहीं किया गया था। आरोपी की पहचान बिहार निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ महीने पहले फ्री फायर गेम खेलते समय उसकी कोरबा की एक युवती से चैटिंग शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गई। प्रेम में पागल राहुल उससे मिलने सीधे बिहार से कोरबा पहुंच गया। लेकिन मामले ने गंभीर मोड़ तब लिया जब जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और बिहार में उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि वह हथियार के साथ कोरबा किसी आपराधिक मकसद से भी आ सकता था। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बिहार पुलिस से विस्तृत जानकारी मांगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने साफ किया है कि शहर के सभी होटल व लॉज संचालक बाहरी राज्यों से आने वाले मेहमानों की सूचना पुलिस को अनिवार्य रूप से दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने युवाओं और अभिभावकों को ऑनलाइन गेम्स के जरिए होने वाली संदिग्ध दोस्तियों से सावधान रहने की सलाह दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...