BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुंबई के सफेमा कोर्ट ने गांजा तस्करी के जरिए कमाई गई करोड़ों की अवैध संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में पकड़े गए तीन कुख्यात तस्करों के खिलाफ की गई है। कोर्ट ने प्रस्तुत साक्ष्यों को देखते हुए पाया कि आरोपियों ने नशे की कमाई से आलीशान मकान और महंगे प्लॉट खरीदे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अजय चक्रवर्ती ने नशे के पैसों से लगभग 1.20 करोड़ रुपए खर्च कर दो लग्जरी मकान तैयार करवाए थे। वहीं, सकरी क्षेत्र की गांजा विक्रेता कांति पांडे और सप्लायर दीपक गंडा की भी अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। कांति पांडे का 15 लाख रुपए का मकान और दीपक गंडा का 21 लाख रुपए कीमत का प्लॉट कोर्ट आदेश के आधार पर फ्रीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अजय चक्रवर्ती ने अपनी पत्नी और प्रेमिका दोनों के नाम पर भी संपत्तियां खरीद रखी थीं। बिलासपुर पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई लगातार कार्रवाई में अब तक 7 मामलों में कुल 20 आरोपियों की लगभग 7.50 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है। सफेमा कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों की जांच और साक्ष्य प्रस्तुतिकरण की भी सराहना की है। उत्कृष्ट विवेचना के लिए सकरी थाना के एएसआई सुरेंद्र तिवारी और सिरगिट्टी थाना के हवलदार प्रभाकर सिंह को एसएसपी द्वारा सम्मानित किया गया है। जिले में पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई के बाद नशे के नेटवर्क पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...