BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में पीछा कर तस्कर पकड़ा: 1.22 करोड़ का 245 किलो गांजा जब्त, एसीसीयू की बड़ी कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एसीसीयू और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.22 करोड़ रुपये कीमती 245 किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई रतनपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी मुड़ा नवापारा चौक के पास की गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस को देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई……

एसीसीयू प्रभारी निमितेश सिंह को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि कटघोरा से बिलासपुर होते हुए मरवाही मार्ग के जरिए मध्यप्रदेश गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन मारुति अर्टिगा (CG 04 QD 7255) की तलाश शुरू की और रणनीतिक रूप से घेराबंदी की।

यू-टर्न लेकर भागे तस्कर, पुलिस ने किया पीछा…..

जैसे ही संदिग्ध कार चौक पर पहुंची, चालक ने पुलिस को देखकर अचानक यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान वाहन को रॉन्ग साइड में मोड़ दिया गया। पुलिस की दो टीमें अलग-अलग वाहनों से पीछा करती रहीं। पीछा कर रही टीम के एक जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए ड्राइवर साइड पर डंडा मारा, जिससे कार असंतुलित होकर रुक गई। कार रुकते ही एक तस्कर मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट (निवासी बुढार, जिला शहडोल, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

काले शीशों के पीछे छिपा था गांजा…..

वाहन की तलाशी लेने पर काले शीशों के पीछे छिपाकर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। कुल 245 किलो गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने कार समेत लगभग 1.30 करोड़ रुपये का माल जब्त किया है।

ओडिशा-एमपी कनेक्शन की जांच…..

पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में खुलासा किया कि गांजा मध्यप्रदेश में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के ओडिशा और मध्यप्रदेश कनेक्शन की जांच कर रही है और मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है।

दो गाड़ियों में हो रही थी तस्करी…..

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गांजा दो अलग-अलग वाहनों में ले जाया जा रहा था। एक कार को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरी गाड़ी फरार हो गई। फरार तस्करों की तलाश जारी है। एसएसपी ने इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। फिलहाल मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....