ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

6 साल की बच्ची से दुष्कर्मः आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले गया रूम..फिर किया घिनौना कृत्य, पीड़िता की मां बोली- आरोपी को मिले सख्त सजा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 6 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी पावभाजी के दुकान में काम करता था और बच्ची को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने रूम में ले जाकर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पावभाजी दुकान में काम करने वाला 23 साल का युवक उसके पास आया। इसके बाद उसे आइसक्रीम खिलाने के नाम पर 20 रुपए देते हुए गोद में उठाकर दुकान ले गया। जहां से उसे अपने रूम में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद रात में पीड़िता के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने महिला थाने में 4-CHL, 65(2)-BNS के तहत अपराध कायम कर लिया है और जांच कर रही हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि रात में उसकी बेटी रोते हुए आकर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वे लोग थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराए हैं। उनका कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि इस तरह की घटना किसी और बच्ची के साथ न हो सके। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी एनु देवांगन ने बताया कि आरोपी की उम्र 23 साल है। दुष्कर्म मामले में अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...