ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

वर्चुअल शादी के बाद वीडियो कॉल पर सुहागरात, फिर ब्लैकमेल कर दोस्त से कराया रेप, बिहार के युवक और साथी गिरफ्तार……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की (17 वर्ष) को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाकर मोबाइल पर वर्चुअल शादी कर ली और वीडियो कॉल के जरिए सुहागरात मनाई। आरोपी ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग की हद तब पार हो गई जब आरोपी ने लड़की से कहा कि वह उसके दोस्त के साथ सुहागरात मनाए और उसे वीडियो कॉल पर दिखाए। डर के मारे लड़की ने आरोपी की बात मान ली। आरोपी का दोस्त उसके पास पहुंचा और वीडियो कॉल पर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया, जिसे मुख्य आरोपी लाइव देखता रहा। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है। यह पूरा मामला वर्ष 2021 का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के मोबाइल पर बिहार के पटना निवासी कुंदन राज नामक युवक का कॉल आया था। वह सोशल मीडिया पर लड़की की डीपी देखकर उससे प्रभावित हुआ और लगातार कॉल करता रहा। मना करने पर उसने अपनी कटी हुई नस की तस्वीर भेजी, जिससे पीड़िता भावनात्मक रूप से उसके झांसे में आ गई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी और आरोपी ने मोबाइल के जरिए ‘शादी की रस्म’ पूरी कर ली। इसके बाद उसने वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करवाकर वीडियो बना लिया और बार-बार वैसी ही हरकतें करने की डिमांड करने लगा। मना करने पर धमकी दी कि वह वीडियो वायरल कर देगा। डर के कारण लड़की उसकी हर बात मानने लगी। इसी बीच कुंदन ने कहा कि वह दूर है, इसलिए अपने दोस्त दिलीप चौहान (29 वर्ष) को भेज रहा है। अक्टूबर 2021 में दिलीप ने फर्जी नाम दीपक यादव बताकर पीड़िता से मुलाकात की और रेप किया, जबकि कुंदन वीडियो कॉल पर घटना देख रहा था। बाद में जब लड़की ने उसकी डिमांड मानने से इनकार किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो पीड़िता की बड़ी बहन को भेज दिया। भय और शर्म के कारण लड़की कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर बहन के साथ दुलदुला थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुंदन राज को 2022 में पटना (बिहार) से गिरफ्तार किया था। उसके पास से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद हुए। पूछताछ में कुंदन ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त दिलीप चौहान से रेप करवाया था। घटना के बाद दिलीप फरार हो गया था और बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। साइबर टीम और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 नवंबर 2025 को कुनकुरी क्षेत्र से दिलीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी की पहचान की पुष्टि की। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार भी कर लिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है। आरोपी ने मोबाइल के जरिए नाबालिग से वर्चुअल शादी की, वीडियो कॉल पर सुहागरात मनाई और फिर उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दोस्त से रेप करवाया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 354(क)(ग), 376(2)(n), 509(ब) भा.दं.वि., पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 12 और आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा...