ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया; आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे..पीड़िता सकुशल बरामद!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने और उसके साथ अनाचार करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने 16 वर्षीय बालिका को उड़ीसा राज्य के एक ग्राम से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। प्रार्थिया ने 25 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों ने खोजबीन की तो सहेलियों ने बताया कि वह उनसे अलग जाकर लघुशंका के लिए रुकी थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका थी कि कोई उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुम इंसान व बीएनएस धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तत्काल पड़ताल शुरू की। लगातार पातासाजी, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस को सूचना मिली कि बालिका आरोपी इष्टा राणा (22 वर्ष) के साथ उड़ीसा में है। टीम ने दबिश देकर बालिका को बरामद किया और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी से उसकी फोन पर दोस्ती हुई थी, जिसने प्यार और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके बयान के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 64(2)(M), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़ी गई। आरोपी ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक बलराम पैंकरा, इग्नेशियूस टोप्पो और महिला आरक्षक ब्रिजीनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...