ChhattisgarhRaftaar News Cg

 जल घर में मिला तैरता शव, तीन दिन पुराना बताया जा रहा, शहर की जल आपूर्ति पर उठे गंभीर सवाल…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम क्षेत्र के जल घर में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने पानी की टंकी के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया। जानकारी के अनुसार, जल घर की टंकी करीब 30 फीट गहरी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि शव लगभग तीन दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि शव कई दिनों से टंकी के अंदर फंसा हुआ था, और पानी का स्तर बढ़ने पर ऊपर आ गया, जिसके बाद यह मामला सामने आया। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जल घर से नगर निगम द्वारा प्रतिदिन शहर के हजारों घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। घटना के बाद जल आपूर्ति व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कर्मचारियों के अनुसार, शव मिलने से पहले तक पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी थी। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना को घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि तीन दिन तक शव टंकी में पड़ा रहा और इसके बावजूद निगम ने पानी की आपूर्ति बंद नहीं की। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पूरी तरह से सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया है। शव जल घर की मशीन के पास फंसा हुआ था। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...