ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मृत महिला के नाम पर 1 लाख की ठगी; पति गिरफ्तार..सचिव समेत कई आरोपी फरार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें मृत महिला के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी योजना की राशि हड़प ली गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ग्राम सचिव सहित अन्य आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत वर्ष 2024 में मृत हो चुकी सुमन पटेल के नाम पर फर्जी तरीके से श्रमिक पंजीयन कराया गया। इसके बाद वर्ष 2025 का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर निकाल ली गई। जांच में सामने आया कि इस पूरे फर्जीवाड़े में मृतका के पति अशोक पटेल की संलिप्तता है। बिर्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। वहीं, इस मामले में शामिल ग्राम सचिव रोहित पटेल और अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले की शिकायत भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया द्वारा जिला प्रशासन से की गई थी। शिकायत के बाद श्रम विभाग ने संज्ञान लेते हुए मृतका के पति और ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने पिछले 6 वर्षों में श्रमिक एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत स्वीकृत प्रकरणों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस प्रकरण में एक श्रम निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....