ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 3 क्विंटल 88 किलो गांजा (कीमत लगभग 60 लाख), 95 हजार नगद राशि और कंटेनर सहित कुल 1 करोड़ 53 लाख का माशरूका जब्त किया गया है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 7 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि कंटेनर वाहन क्रमांक NL01-AH-9524 में अवैध रूप से गांजा भरकर रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहा है। सूचना पर कुम्हारी टोल प्लाजा में नाकेबंदी की गई। कंटेनर को रोककर पूछताछ में चालक ने अपना नाम उमेश यादव (46 वर्ष), निवासी मधुबनी, बिहार बताया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह कंटेनर में पश्चिम बंगाल से सामान लेकर गुजरात जा रहा था, लेकिन रास्ते में परिचित राहुल ने उसे 13 बोरी गांजा नागपुर तक ले जाने के लिए कहा। बदले में प्रति बोरी 5 हजार देने की बात हुई थी। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें से 13 बोरी गांजा (388 पैकेट, प्रत्येक 1 किलो) बरामद हुआ। उमेश यादव की निशानदेही पर थाना कुम्हारी एवं एसीसीयू की टीम नागपुर पहुंची और ट्रैप लगाकर गांजा खरीदी करने आए मुस्ताक अहमद (34 वर्ष) और फयाज अंसारी (24 वर्ष), दोनों निवासी नागपुर, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया।

ये है गिरफ्तार आरोपी…..

उमेश यादव, 46 वर्ष, जिला मधुबनी (बिहार)

मुस्ताक अहमद, 34 वर्ष, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)

फयाज अंसारी, 24 वर्ष, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...