BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में शराबियों का उत्पात, “पुलिस” लिखी कार से मचाया हंगामा, सड़क पर जाम की स्थिति बनी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा क्षेत्र के सोनगंगा कॉलोनी के सामने बीती रात नशे में धुत युवकों ने “पुलिस” लिखी कार से उत्पात मचाकर पूरे इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो युवक चारपहिया वाहन में सवार थे, जिसकी नंबर प्लेट पर बड़े अक्षरों में “पुलिस” लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शराब के नशे में चूर युवकों ने मुख्य मार्ग पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया और कई बार राहगीरों को टक्कर मारने की कोशिश की। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी का भाई बताकर लोगों को डराने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने राहगीरों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

अचानक हुए इस हंगामे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखकर आरोपी युवक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, वाहन नंबर और वीडियो साक्ष्य के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर “पुलिस” लिखी निजी गाड़ियों का दुरुपयोग कब रुकेगा और कानून व्यवस्था पर सख्त निगरानी कब रखी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...