ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

फर्जी मार्कशीट से डाकपाल बनने की कोशिश नाकाम..दो गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ पुलिस ने फर्जी अंकसूची के जरिए ग्रामीण डाकसेवक (डाकपाल) की नौकरी हासिल करने की कोशिश करने वाले एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों ने भारतीय डाक विभाग की भर्ती प्रक्रिया में 10वीं की फर्जी मार्कशीट अपलोड कर आवेदन किया था। जांच में खुलासा हुआ कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान संबंधित अंकसूचियों को तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड से सत्यापित कराया गया, जहां से इन्हें फर्जी बताया गया। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली में धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में नरेन्द्र कुमार (33) निवासी सक्ती और सोनम साहू (29) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर ने नौकरी दिलाने के नाम पर नरेन्द्र से 3.50 लाख रुपये लिए और फर्जी मार्कशीट उपलब्ध कराई। सोनम से नियुक्ति के बाद रकम लेने की बात तय हुई थी। मुख्य आरोपी विनोद राठौर फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों से नकली व मूल दस्तावेज जब्त कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वे नौकरी के नाम पर दलालों के झांसे में न आएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....