BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भीषण आग फल गोदाम जलकर खाक, लाखों का नुकसान……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट स्थित एक फल गोदाम में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपए का फल और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात अचानक गोदाम से धुआं उठता देख उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। समय पर सूचना देने से आग आसपास के अन्य दुकानों तक नहीं फैल पाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सुशासन के दावों पर अंधेरे का वार- चिचिरदा में 4 दिन से बिजली गायब..बिजली विभाग बेखबर, गांव अंधेरे मे... बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता...